Ad Code

Responsive Advertisement

Photoshop कैसे चलाये | फोटोशोप चलाने का आसान तरिका | Photoshop Kaise chalaye | Photoshop Tools Ke Bare Me Samjhaye

  Photoshop Kya Hai | Photoshop Ki Paribhasha

फोटोशॉप प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है इसका उपयोग फिल्म इंडस्ट्रीज. ग्राफिक डिजाइनर और एडवर्टाइजमेंट के लिए बैनर बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है इसका उपयोग बड़ी-बड़ी कंपनियां में भी किया जाता है और इसका उपयोग हर सेक्टर में पड़ता है अगर आप इस सॉफ्टवेयर को चलाना सीख जाते हैं तो आप इसमें अपना करियर भी बना सकते हैं,  यहाँ तक कि आप अपना स्वयं का बिजनेस भी इस ऐप के थ्रू कर सकते हैं इस ऐप के जरिए आप ने देखा होगा कि शादियों में जो फोटो खींची जाती है उनकी एडिटिंग भी इसी सॉफ्टवेर से की जाती है. 

 सॉफ्टवेयर सिखने के बाद आप ऑनलाइन जॉब के लिए भी सर्च कर सकते हैं जिसमें बड़ी-बड़ी कंपनियों को फोटो एडिटर की आवश्यकता पड़ती है तो वह फोटोशॉप एक्सपर्ट को हायर करती है, और आप उनके लिए ऑनलाइन कम घर से कर सकते है.

 फोटोशॉप सिखने से पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में फोटोशॉप को पहले इंस्टॉल करें फोटोशॉप डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर आप देख सकते है कि आपको फोटोशॉप कैसे इनस्टॉल करना है.


Photoshop कैसे चलाये

Photoshop सिखने के लिए आपको फोटोशोप के हर एक टूल कि प्रैक्टिस करनी होगी और फिर उसके बाद आप सभी टूल्स का एक साथ उपयोग करके किसी भी फोटो को आसानी से एडिट कर पाएंगे । तो सबसे पहले यह जान लेते हैं कि फोटोशॉप में  कौन सा टूल किस काम में आता है।

फोटोशॉप टूल्स के बारे में हिंदी में | Photoshop Tools Ke Bare Me Samjhaye

1. Selection Tool 

Selection Tool की मदद से हम किसी भी फोटो में किसी एरिया को सेलेक्ट करके उसे एडिट कर सकते हैं और सिलेक्टेड एरिया में कुछ भी बदलाव कर सकते हैं जैसे कि हम इस टूल कि मदद से किसी भी फोटो में कुछ पर्टिकुलर एरिया को सेलेक्ट करके उसमे कलर में बदलाव कर सकते है, सिलेक्टेड एरिया को मूव कर सकते है, सिलेक्टेड एरिया को कॉपी कर सकते है तथा सिंपल से भाषा में कहा जाए तो इस टूल का उपयोग  एक एरिया को सेलेक्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसे कि हम Selection Tool कहते हैं.
सिलेक्शन टूल चार प्रकार के होते हैं


Selection tool ke prakar
Selection tool kya hai



In English -

Rectangle Marque Tool 
Eleptical Marque Tool
Single Row Marque Tool
Single Column Marque Tool

हिंदी में -

रैक्टेंगल मरक्यु टूल
इलेप्टिकल मरक्यु टूल
सिंगल रॉ मरक्यु टूल
सिंगल कॉलम मरक्यु टूल

  • Rectangle Marque Tool | रैक्टेंगल मरक्यु टूल 
Rectangle Marque Tool चौकोर आकार का होता है इसे हम keyboard की शॉर्टकट की M key दबाकर भी यूज कर सकते हैं। इस टूल की मदद से हम केवल चौकोर सिलेक्शन ही कर सकते हैं हम अपने हिसाब से मनचाहे शेप में सलेक्शन नहीं कर सकते।

  • Eleptical Marque Tool | इलेप्टिकल मरक्यु टूल
इस टूल की मदद से हम किसी भी फोटो में राउंड शेप में सेलेक्ट कर सकते हैं इसे हम डायरेक्ट M key से एक्सेस कर सकते हैं।

  • Single Row Marque Tool | सिंगल रॉ मरक्यु टूल
Single Row Marque Tool  एक सीधी लाइन को सेलेक्ट करने के लिए होती है।

  • Single Column Marque Tool | सिंगल कॉलम मरक्यु टूल
Single Column Marque Tool एक खड़ी लाइन को कॉपी करने के लिए या सेलेक्ट करने के लिए होती है।

2. Move Tool


Photoshop ke tools samjhaye
Move tool kya hai


इस टूल की मदद से हम अपने फोटो में किसी भी सब्जेक्ट को एक जगह से दूसरी जगह रख सकते हैं। इसलिए इसे मूव टूल कहते है।


3. Lasso Tool 

Lasso Tool तीन प्रकार के होते है.

  • Lasso Tool
  • Polygonal Lasso Tool
  • Magnetic Lasso Tool

  • Lasso Tool - 
Lasso Tool भी एक तरह का सिलेक्शन टूल ही है, इसमें आप किसी भी शेप में किसी एरिया को सेलेक्ट कर सकते है, यह एक फ्री हैंडेड टूल है इसे हम अपने माउस कि लेफ्ट बटन दबाये रखने से फोटोशोप में हमारी फोटो पर एरिया सेल्क्ट होने लगता है इस तरह से Lasso Tool का उपयोग किया जाता है. इसे कीबोर्ड कि l बटन दबाकर डायरेक्ट एक्सेस कर सकते है. 

  • Polygonal Lasso Tool -
इस टूल की मदद से हम एक बिंदु से दूसरे बिंदु दूसरे बिंदु से तीसरे बिंदु ऐसे डॉटडॉटडॉट सेलेक्ट करके एक पूरी लाइन बना सकते हैं और अपने सब्जेक्ट को सेलेक्ट कर सकते हैं इसे हम अपने माउस के लेफ्ट बटन को क्लिक करके यूज कर सकते हैं।

  • Magnetic Lasso Tool - 
Magnetic Lasso Tool इसके नाम की तरह ही यह कार्य भी करता है अब सवाल यह है कि Magnetic Lasso Tool का उपयोग कैसे करे? 
सबसे पहले हमें फोटोशॉप में इस टूल को सेलेक्ट करना है फिर इस के बाद हमें जिस भी x photo में जिस एरिया को सेलेक्ट करना है उसकी एजेस पर हम कर्सर को ले जाते हैं तो यह टूल ऑटोमेटिक उस फोटो की एजेस को सेलेक्ट करने लगता है।

4. Quick Selection Tool

Quick Selection Tool दो प्रकार के होते हैं

  • Quick Selection Tool -

Photoshop टूल्स को समझाए
Photoshop Kaise chalaye

इस टूल की मदद आप कर्सर को जहां पर भी ले जाते हैं
तो कर्सर ऑटोमेटिक "अपने चारों ओर" एजेस (कोनो को) को सेलेक्ट करने लगता है। यह भी सिलेक्शन टूल की तरह ही होता है परन्तु इसके इस्तेमाल से हम फ़ास्ट काम कर सकते है.

  • Magic Wand Tool 
यह टूल सिंगल क्लिक करने पर चलता है आप किसी भी फोटो पर इस टूल को सेलेक्ट करने के बाद किसी भी फोटो पर क्लिक करेंगे तो यह ऑटोमेटिक कर्सर के आसपास के एजेस को सेलेक्ट कर लेगा।


5. Crop Tool

इस टूल को सायद आप सभी ने पहले कभी इस्तेमाल किया होगा,

 Crop Tool  चार प्रकार के होते हैं

  • Crop Tool
Crop Tool की मदद से हम किसी भी फोटो के हिस्से को काट कर अलग कर सकते हैं. जैसे कि आप निचे देख सकते है 

Photoshop Tools Ke Bare Me Samjhaye
 Photoshop Kaise chalaye


  • Prespective Crop Tool
इसकी मदद से हम आड़े तिरछे क्रॉप कर सकते हैं

Photoshop Tools Ke Bare Me Samjhaye


  • Slice Tool 
 इसकी मदद से हम किसी इमेज के कई हिस्से एक बार में कर सकते हैं.


6. Eyedrop Tool

Photoshop Kaise chalaye
Photoshop Kaise chalaye

Eyedrop Tool से किसी भी फोटो में किसी भी कलर को कॉपी कर सकते हैं. ओर वही कॉपी किया हुआ कलर Gradiant टूल में सेल्क्ट हो जाता है और हम उसे यूज़ कर पाते है.

7. Healing Brush Tool (J)

  • ·      Healing Brush Tool के पाच प्रकार

Spot Healing Brush Tool

Healing Brush Tool

Patch Tool

Content-Aware Move Tool

Red Eye Tool

 

  • Healing Brush Tool की मदद से हम किसी भी फोटो में सुधार कर सकते है जैसे कि अगर आपकी फोटो में आपके शर्ट पर कुछ दाग लगा हो तो Healing Brush Tool उस फोटो में शर्ट के आस पास के साफ हिस्से को कैप्चर कर लेता है और फिर उसी के जैसा दाग लगे हिस्से पर साफ हिस्से का डुप्लीकेट उस दाग लगे जगह पर रख देते है और उस ख़राब जगह को सुधर देते है, जिसे हम इंग्लिश में healing कहते है.

  • Healing Brush Tool को कीबोर्ड में डायरेक्ट  (J) दबाकर इस्तेमाल कर सकते है .

  • Healing Brush Tool को हिंदी में “उपचारात्मक Brush Tool ” कहते है .

 

8. Brush Tool (b)

  • Brush Tool चार प्रकार के होते है.

Brush Tool

Pencil Tool

Color Replacement Tool

Mixer Brush TOOL

  • ·        Brush Tool से किसी भी कलर को सेलेक्ट करके जिसके उपर पेंट करना चाहते हो , उसके ऊपर पेंट कर सकते हो निचे दी गई फोटो में आप देख सकते हो मेने thanos के मुंडे पर काला रंग ब्रश टूल से चला दिया तो उसका चेहरा ही हट गया इस तरह से आप लोग भी इस टूल कि मदद से कुछ भी बना सकते हो.

Photoshop Kaise chalaye
Photoshop Kaise chalaye



9. Clone Stamp Tool (S)

  • ·       Clone stamp Tool दो प्रकार के होते है
Clone Stamp Tool

Pattern Stamp Tool


  • ·       Photoshop में Clone Stamp Tool को  Access करने का Key “S” है .

 

Clone Stamp Tool का उपयोग -

जैसे कि आप देख सकते हो कि मैंने  "Thanos" के चार मुंह बना दिए हैं इस मैं  Clone Stamp Tool का उपयोग किया है आप भी "Clone Stamp Tool" की मदद से किसी भी चीज के डुप्लीकेट बना सकते हो क्लोन का अर्थ है  "डुप्लीकेट".

Clone Stamp Tool का उपयोग
Clone Stamp Tool का उपयोग

Pattern Stamp Tool का उपयोग –

Pattern Stamp Tool  मैं आपको कई प्रकार के Presets मिल जाते हैं जैसे कि आप को Brics (इट) का या फिर घास (Grass) के Presets वेबसाइट पर देखने को मिल जाएंगे और अगर आपके फोटोशॉप में उपलब्ध नहीं है तो आप कुछ प्रीसेट्स फ्री में गूगल से डाउनलोड कर सकते हैं,

आप नीचे दी गई फोटो में देख सकते हो मैंने एक परि Presets का उपयोग कर Thanos का चेहरा हटा दिया है.

 

Photoshop Tools Ke Bare Me Samjhaye
Pattern Stamp Tool का उपयोग 

10. History Brush Tool

किसी भी फोटो को एडिट करने के बाद अगर उसमें कुछ मिस्टेक हो जाती है और हम उसके पुराने रूप में उसे देखना चाहते हैं या फिर बदलना चाहते हैं तो हिस्ट्री ब्रश टूल से हम किसी भी फोटो को उसके पुराने रूप में ला सकते हैं.


Example Of Photo - 

Photoshop Tools Ke Bare Me Samjhaye
Photoshop Kaise chalaye


11. Eraser Tool -


Eraser Tool दो प्रकार के होते है

Eraser Tool -
Eraser Tool से हम फोटो में कुछ डिलीट करना हो तो हम Eraser Tool कि मदद से उसे आसानी से इरेस कर सकते है. अगर गलती से कुछ गलत एडिट हो गया हो तो उसे हम इरेस कर सकते है.

Magic Eraser Tool - 
इसकी सहायता से हम जल्दी से कुछ भी इरेस कर सकते है क्योकि इसमें हम अगर किसी सिंगल कलर को सेलेक्ट करते है तो यह उतने पुरे कलर को साफ कर देता है और हम इस प्रकार से कम समय में Magic Eraser Tool कि मदद से बैकग्राउंड भी फटाफट इरेज कर सकते है.


12. Gradiant Tool - 

इसके तीन प्रकार हैं।
  • Gradiant Tool - यह टूल सेलेक्ट करके प्रीसेट्स में जाकर कई प्रकार के कलर सेलेक्ट कर सकते हैं और उन प्रीसेट्स को हम फॉर ग्राउंड और ग्राउंड बैकग्राउंड में लगा सकते हैं और काफी अच्छा लुक हमारी फोटो में हमें मिल सकता है ।

  • Paint Bucket Tool - 
Paint Bucket Tool से हम किसी भी फोटो के साथ होली खेल सकते हैं यानी कि किसी भी फोटो क रंग बदल सकते हैं और उसे पेंट कर सकते हैं।

Example - 
 Photoshop Kaise chalaye



  • 3D material DROP tool - खोज अभी बाकी है।

13. Blur Tool - 

इस से हम हमारी फोटो के बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं या फिर हम हमारी फोटो में कोई महत्वपूर्ण चीज जैसे कि कोई पासवर्ड या फिर कोई महत्वपूर्ण तस्वीर जो दिखाना नहीं चाहते बाकी दिखाना चाहते हैं तो हम उस महत्वपूर्ण टेक्स्ट या फिर पिक्चर को ब्लर कर सकते हैं।
ब्लर टूल के साथ 2 टूल और आते है।

  • Sharpen Tool -
यह tool हमारी फोटो में अगर हमारे चेहरे पर कोई दाग लगे हो तो उसे मिटाने में काम आ सकता है।

  • Smudge Tool - 
Smudge Tool फोटो के किसी से को पकड़ कर खींच सकते हैं या फिर उसे अंदर की ओर दबा सकते हैं एग्जांपल के लिए हम मान सकते हैं कि हम हमारे चेहरे को फोटो में पतला कर सकते हैं या फिर खींच कर मोटा भी कर सकते हैं।

14. Dodge Tool -

इससे हम फोटो में जहा पर भी क्लिक करते है वहा कि लाइट बढ़ती जाती है, यानी कि हम फोटो में जिस जगह भी इस टूल का उपयोग करते हैं तो वहां कुछ व्हाइटनेस आ जाती है।


  • Burn Tool -
Burn Tool Dodge Tool के विपरीत चलता है इसमें हम इस टूल का जहां पर भी उपयोग करते हैं उस जगह को यह काला कर देता है।  इसे Burn Tool इंग्लिश में कहा जाता है और हिंदी में इसका अर्थ जलाना होता है यह हमारी फोटो को डार्क या जलाता जाता है।

  • Sponge Tool -
यह टूल्स हमारी फोटो को सीमेंट से बनी फोटो में बदलता जाता है।

15. Pen Tool -

  • Pen Tool सिलेक्शन टूल कि तरह ही होता है इसके चार प्रकार है 
Freeform Pen Tool
Add Anchor Point Tool
Delete Anchor Point Tool
Convert Point Tool

16. Text Tool - 

  • टेक्स्ट टूल जो कि हमारे Text टाइप करने के काम में आता है हम इसकी मदद से 3D फॉन्ट पर भी टाइप कर सकते हैं, इसमें अलग-अलग प्रकार के  फॉन्ट के ऑप्शन दिए होते हैं।
  • Text Tool के प्रकारो के नाम -

Horizontal Type Tool
Vertical  Type Tool
Horizontal Type Mask Tool
Vertical Type Mask Tool

17. Path Selection Tool -


Path Selection Tool 

Direct Selection Tool

18. Rectangle tool -

Rounded Rectangle tool
Ellips Tool
Polygoon Tool
Line Tool
Custom Shape Tool

19. Hand Tool -

Rotate View Tool

20. Zoom Tool (z) -

 इससे फोटो को पास या दूर किया जा सकता है इसे इंग्लिश में zoom-in और zoom-out कहते हैं।


Conclusion

तो भाइयो और भाइयो कि बहनों आप सभी ने  Photoshop Tools Ke Bare Me Samjh लिया होगा. और अगर Photoshop में आप को और कोई समस्या आती हो तो कमेंट करे आपके हर एक सवालो का जवाब तुरंत दिया जायेगा. बहुत सारे लोग गूगल पर सर्च कर रहे थे कि Photoshop Kaise chalaye और यह देख कर हमने इस पर यह एक अर्टिकल लिखा जिससे आपको कुछ मदद मिली होगी.








 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu