Ad Code

Responsive Advertisement

DSLR Nikon/Canon/Sony Camera कैसे चलाए | DSLR Nikon/Canon/Sony Camera Kaise Chalaye | DSLR CAMERA KAISE USE KARE

दोस्तों जैसे कि आप जानते हैं आजकल फैशन का युग चल रहा है और सभी लोग अपना अपना फैशन बताने में मगन है। और सोशल मीडिया पर अपनी अच्छी-अच्छी फोटोस अपलोड करते हैं, अगर इन फोटोस को हमारे मोबाइल से खींची जाती है तो वह इतनी अच्छी नहीं आती है इसलिए हम अच्छी फोटोस खींचने के लिए डीएसएलआर का प्रयोग करते हैं।

अगर हम डीएसएलआर कैमरा पहली पहली बार चलाते हैं तो हम अपने मोबाइल जितनी क्वालिटी की फोटो भी नहीं खीच पाते इससे हमें कभी-कभी ऐसा लगता है कि हमारा कैमरा सस्ता है या फिर हमें कोई अच्छा कैमरा लेना चाहिए परंतु ऐसा कुछ नहीं होता अगर आप एक अच्छे कैमरामैन बन जाते हैं या फिर फोटोस खींचने में माहिर हो तो आप एक सस्ते से कैमरा में भी काफी अच्छी फोटोस निकाल सकते हो।

आपके पास कोई सा भी कंपनी का कैमरा हो जैसे Nikon/Canon/Sony या और कोई, सभी कैमरा में यह सेटिंग लगभग समान रहती है बस थोड़ी बहुत सेटिंग का कुछ अंतर रहता है।

DSLR Nikon/Canon/Sony Camera Kaise Chalaye
DSLR Nikon/Canon/Sony Camera Kaise Chalaye



DSLR CAMERA क्या है 

हम जिसे DSLR कैमरा बोलते हैं उसका पूरा नाम Digital Single Lense Reflex कैमरा होता है, इसे काफी एडवांस फीचर्स के साथ बनाया जाता है जिससे कि हम अच्छी फोटोस खीच पाते हैं, यह फोटोस और वीडियोस को अपने अंदर डिजिटल फॉर्मेट में कैप्चर करता है और फिर उन फोटोस को इलेक्ट्रॉनिक सेंसर की मदद से रिकॉर्ड करता है। DSLR camera में आप फोटो खींचने के बाद तुरंत, खींची हुई फोटो देख सकते हो।  और खींची हुई फोटो को डिलीट करके उस फोटो की जगह दूसरी फोटो को भी रख सकते हैं। जब पुराने समय में जो कैमरे हुआ करते थे उनमें आप यह नहीं कर सकते थे।

नीचे आपको जानने को मिलेगा कि DSLR कैमरा में कौन-कौन से पार्ट्स होते हैं और वह कैसे काम करते हैं।

DSLR CAMERA के पार्ट्स कौन-कौन से है

Lense
View Finder / Eyepiece
Shutter
Reflex Mirror
Image Sensor
Focusing Screen
Pentaprism

DSLR कैमरे में फोटो खिचना तो हर कोई जनता होगा किंतु इसके सारे पार्ट्स किस प्रकार काम करते हैं और इसमे कौन-कौन से पार्ट्स होते हैं यह बहुत कम लोग जानते है, अगर आप एक अच्छे कैमरे में बनना चाहते हो तो आपको इन सभी चीजों के बारे में पता होना चाहिए। 

1. LENSE

 DSLR में तीन प्रकार के लेंस होते हैं
  •  Standard Lense - स्टैंडर्ड लेंस आज के समय में इस्तेमाल नहीं किया जाता इन लेंसो का उपयोग फिल्म कैमरा में किया जाता था जिसकी रेंज 50 एम.एम की होती थी इन लेंस को स्टैंडर्ड लेंस कहने का कारण यह था कि यह पहले कैमरे के साथ ही आते थे और इनमें कोई एडजस्टमेंट का फीचर नहीं था।

  • Kit Lense - स्टैंडर्ड लाइंस किट लेंस के बाद आया, ज  कि डीएसएलआर कैमरा में यूज़ किए जाते हैं। इन लेंस को काफी लंबे समय तक इस्तेमाल कर सके इस तरह से डिजाइन किया गया था जिससे कि लोग ज्यादा से ज्यादा फोटो खींच सकें।

  • Prime Lense -  प्राइम लेंस Fixed Lense होते हैं इनमें किसी भी प्रकार का Zoom in और Zoom out का फीचर नहीं होता, इसमें कोई भी एक्स्ट्रा ग्लास अंदर नहीं होता है इस कारण से इनके इनके द्वारा खींची गई फोटो काफी साफ आती है or यह अच्छी क्वालिटी की फोटोस हमें देता है।

2. Shutter

अगर शटर स्पीड अधिक होती है तो शटर कम समय के लिए खुलता है और वह  कम प्रकाश कैमरे के अन्दर आ पाता है जिससे कि हमें फोटो डार्क दिखाई देती है.
  और 
अगर शटर स्पीड कम होती है तो शटर अधिक समय के लिए खुला रहता है और अधिक प्रकाश कैमरे के अन्दर आ पाता है जिससे कि हमें फोटो overexposed दिखाई देती है
शटर स्पीड को कंट्रोल करने का Option हर तरह की कैमरे में देखने को मिल जाएगा इसकी सहायता से हम एक इमेज में कितनी लाइट चाहते है, उसे एडजस्ट कर सकते हैं अगर हम शटर स्पीड ज्यादा रखते हैं तो शटर जल्दी  बंद होगा, जिससे कि उसके अंदर कम लाइट आ पायेगी और हमें इमेज डार्क दिखाइए देगी. और अगर हम शटर स्पीड कम कर देते हैं तो शटर ज्यादा समय के लिए खुला रहता है और उस कारण से हमारी फोटो में कभी कभी अधिक लाइट आ जाती है तो फोटो ओवरएक्सपोज्ड हो जाती है या फिर अधिक ब्राइटनेस दिखाई देती है हमें एक अच्छी फोटो के लिए ऐसे एडजस्ट करना पड़ता है।

3. Image Sensor

शटर के बंद हो जाने के बाद इमेज सेंसर उस इमेज को कैप्चर कर लेता है जितना बड़ा Image Senser होता है फोटो उतने ही अच्छी और क्वालिटी वाली आती है और अगर इमेज सेंसर का साइज छोटा होता है तो फोटो की साइज भी कम होता है जिससे कि उसमें कम डिटेल वाली इमेज मिलती है.

4. View Finder

View Finder को तो लगभग सभी जानते ही होंगे यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है एक DSLR Camera का जो कि हमें मदद करता जब हम लाइव जो हम फोटो खींच रहे होते हैं उसे देखने का कि हमारे फोटो में कौन सी पिक्चर पिक्चर होने वाली है, और वह कैसे आ सकती. Viewfinder को Eyepiece भी कहा जाता है.


Mobile Camera और DSLR CAMERA  में अंतर - 

 मोबाइल कैमरा डीएसएलआर कैमरा में बहुत अंतर होता है अधिकतर लोग डीएसएलआर कैमरा और मोबाइल कैमरा को मेगापिक्सल से तुलना करते हैं और अक्सर आप देखेंगे कि मोबाइल के मेगापिक्सल अधिक होने के बाद भी एक कम मेगापिक्सल वाले डीएसएलआर की जितनी भी क्वालिटी वाली फोटो नहीं खींच पाता है उसका कारण है  कि कैमरे की क्वालिटी हम उसके मेगापिक्सल से नही कर सकते है. एक DSLR camera का सेंसर बड़ा होता है जिससे कि उसमे अधिक PEXELS होते है और हमें एक डिटेल इमेज दे पाता है और एक मोबाइल में इतनी ज्यादा स्पेस नही होती कि उसमे कोई बड़ा सेंसर लगा पाए उसमे छोटे सेंसर लगाये जाते है इस कारण मोबाइल से खिची हुई फोटो में कम PEXEL होते है और हमें वह फोटो एक DSLR कि तुलना में कमजोर दिखाई देती है. 

DSLR CAMERA कैसे यूज़ करे 

एक प्रोफेशनल कैमरा मैन बनने के लिए आपको अपने कैमरे में जो मैनुअल मोड आता है उस पर फोटो खींचना आना चाहिए क्योंकि ऑटो मोड पर तो हर कोई खींच सकता है और Manual Mode में हम Shutter Speed, ISO और Aperture को एडजस्ट करके कुछ यूनिक फोटोस खीच सकते हैं बिल्कुल ही एक प्रोफेशनल कैमरा मैन की तरह इसलिए एक DSLR कैमरे में हमें मैनुअल मोड सीखना जरूरी है तो आइए जानते हैं डीएसएलआर में मैन्युअल मॉड कैसे यूज़ करें।

सबसे पहले आपको इन तीन चीजों के बारे में जरूर जानना चाहिए ।
ISO
SHUTTER SPEED
APERTURE

  • ISO 
DSLR ME ISO KYA HAI
DSLR ME ISO KYA HAI

DSLR में एक अच्छी फोटो खीचने के लिए हमें SHUTTER SPEED, APERTURE के साथ ISO का ध्यान रखना पड़ता है अगर ISO कम रहेगा और हम फोटो एक DARK एरिया यानी कि अंधेरी जगह में खींच रहे होंगे तो फोटो बिल्कुल ही डार्क आएगी और इसलिए हमें एक अच्छी ब्राइट फोटो के लिए आईएसओ को अधिक करना पड़ता है और अगर लिमिट से अधिक ISO हो जाता है तो फोटो में GRAINS दिखने लगते हैं इसलिए कभी भी हमें ISO को ज्यादा अधिक भी नहीं करना चाहिए ISO को सिंपल तरीके से नही  कह सकते कि इसे कितना रखना चाहिए क्योंकि हर एक लाइटिंग CONDITION में अलग अलग ISO रखना पड़ता है जैसे कि आप दिन में दोपहर के समय 800 ISO रखते है तो  आपकी फोटो OVEREXPOSED  हो सकती है. जिसमें की बहुत अधिक ब्राइटनेस रहेगी तो फोटो खराब हो जाएगी इसलिए ISO के बारे में सिखने का सही तरीका यह है कि आप अलग-अलग जगहों पर और अलग-अलग टाइमिंग पर फोटो खींचे और अपने अनुसार ISO को कम ज्यादा करके फोटोज  कैप्चर करें उसके बाद आपको अनुभव हो जाएगा कि X CONDITION में आपको कितना  लाइट में रखना चाहिए।

  • SHUTTER SPEED
DSLR ME ISO KYA HAI
DSLR ME SHUTTER SPEED KYA HAI


 DSLR कैमरे में किसी सब्जेक्ट कि फोटो खीचते समय उसकी गति के अनुसार शटर स्पीड निश्चित करनी पड़ती है "अगर हम शटर स्पीड ज्यादा कर देते है तो हमारी फोटो डार्क हो सकती है इसलिए हमें फोटो खीचते समय शटर स्पीड को इतना भी अधिक नही बड़ाना है जिससे कि हमारी फोटो डार्क हो जाये और ख़राब दिखे," और अगर हम किसी MOVING सब्जेक्ट कि फोटो खीच रहे हो और शटर स्पीड बहुत कम कर देते है तो हमारी फोटो BLUR हो सकती है" एक नार्मल सिचुएशन में शटर स्पीड 1/125 AND 1/150 के आस पास रख सकते है. 

  • APERTURE 
DSLR ME APERTURE KYA HAI
DSLR ME APERTURE KYA HAI


APERTURE मोबाइल के कैमरे के लेंसों और DSLR में दोनों के लेंसों में लगा होता है, एक कैमरे में जितना ISO और SHUTTER SPEED जरुरी है उतना ही अपर्चर भी जरुरी है.
APERTURE हमारे कैमरे के लेंस में एक होल जैसा होता है जिसमे से लाइट अन्दर जाती है APERTURE
 को घटा कर या बड़ा कर उसमें रौशनी कितनी भेजना है कण्ट्रोल किया जा सकता है .

APERTURE को फिर F नंबर में काउंट किया जाता है जैसे कि f/1.4 , f/2.0 ,f/2.8 ,f/4.0 ,f/5.6, f/8.0 इस F नंबर की गिनती जितनी कम होगी लेंस में उतना ही बड़ा होल हॉगा और ज्यादा लाइट अन्दर जाएगी. और  F नंबर की गिनती जितनी अधिक होगी लेंस में उतना ही छोटा होल हॉगा और कम लाइट अन्दर जाएगी. यानि कि सीधी भाषा में बात कि जाये तो अपर्चर अपनी फोटो में लाइट को एडजस्ट करने के लिए होता है.

 

Note - अच्छी फोटो कैप्चर करने के लिए अगर आप ISO, APERTURE AND SHUTTER SPEED  तीनों को अच्छी तरीके से सेट करना सीख जाएंगे तो आप एक बहुत ही बढ़िया फोटो खींच पाएंगे और यह सब सीखने के लिए आपको प्रैक्टिस की जरूरत है तो अब आप लोगों को समझ में आ गया हो गा, कि DSLR CAMERA कैसे यूज़ करे.

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने विस्तार में DSLR CAMERA से  जुड़े काफी महत्वपूर्ण बातें लिखी है अगर इसमें कुछ कमी आपको लगती हो तो आप हमें अवश्य बताएं और अगर आपको डीएसएलआर या फिर किसी अन्य टॉपिक के बारे में कुछ जानना हो तो हमें नीचे कमेंट में लिख सकते हैं हम आपके सारे सवालों का जवाब देने के लिए तत्पर है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu