अक्सर ज्यादा कंप्यूटर या फिर मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण हमारी आंखें सूखने लगती है या फिर हमें इसके कारण कभी-कभी धुंधला दिखाई देने लगता है, और अगर कभी भी आंखों से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो इसके लिए हमे उपचार जल्दी से कराना चाहिए।
क्योंकि हमारी जिंदगी में आंखें बहुत ही उपयोगी है और अगर हमारी आंखों को कुछ हो गया तो हम हमारे कोई भी काम नहीं कर सकते इसलिए जितना जल्दी हो सके, इसका उपचार जरूर करें।
![]() |
| Saumya Eye Drop Ke Fayde/Nuksan |
Note :- इस के बारे में, इसके इस्तमाल के बाद पूरा आर्टिकल लिखा क्योंकि मैंने खुद ने इसको इस्तेमाल किया है और मेरी Eyes बहुत Pain करती थी इसलिए मैंने इसको खरीदा था। इसलिए यहां पर आपको जो भी बताया गया है इस आई ड्रॉप के बारे में पूरी बातें सच्ची जानने को मिलेगी।
इन सभी के बारे में यहां पर बताया गया है। इन सभी के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ते रहे।
पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप क्या है | Saumya eye drop kya hai
सौम्या आई ड्रॉप पतंजलि की ओर से बनाई गई कि एक आयुर्वेदिक आई ड्रॉप है, यह अभी कुछ ही समय पहले मार्केट में आई है। यह एलोपैथिक दवाइयों से कई गुना अच्छी होती हैं, एलोपैथिक दवाइयों की कीमत कई गुना होती है जबकि सौम्या आई ड्रॉप की कीमत केवल ₹35 हैंं जो कि 10ml की आती है, इसे आंखों में डाला जाता है इसके उपयोग से आंखों की साधारण बीमारियों
जैसे आंखों का लाल होना, आंखों का सूखापन, आंखों में थकावट महसूस करना, आंखों में संक्रमण होना, आंखों में खुजली होना इत्यादि जैसी साधारण बीमारियों को यह आसानी से दूर कर सकती हैं इसका उपयोग केवल आंखों के आराम के लिए नॉर्मल व्यक्ति भी कर सकता है जिसको कोई भी बीमारी ना हो, वह भी इसे इस्तेमाल कर सकता है क्योंकि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप के फायदे - (Patanjali saumya eye drop ke fayde )
- इससे आंखों की थकावट दूर होती है।
- इसके उपयोग से आंखों में दर्द नहीं होता।
- इसके कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। यह एक बिल्कुल ही आयुर्वेदिक प्रोडक्ट हैं।
- इसका उपयोग आंखों के संक्रमण को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है।
- इससे आंखों का लाल पन दूर होता है।
- यहां आंखों को ठंडक पहुंचाता है।
- इसके उपयोग से, अगर किसी की आंखें अंदर चली जाती है तो वह अपने नॉरमल कंडीशन मैं आने के चांस होते हैं।
- इसका चार-पांच दिन उपयोग करने से ही असर देखने लगता है।
- यह बहुत ही तेजी से आंखों की सामान्य बीमारियों को ठीक करता है।
- इसका उपयोग जो ज्यादा कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं वह भी कर सकते हैं। क्योंकि कंप्यूटर और मोबाइल केयर के कारण आंखों में ज्यादा थकावट होती हैं और इसका उपयोग थकावट दूर करने के लिए ही किया जाता है।
पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप के नुकसान | Patanjali Saumya eye drop ke Nuksan/ Side-effects
पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप के वैसे तो कोई कोई नुकसान नहीं है और अगर मेरा माने तो मैंने इसे अभी तक 1 महीने इस्तेमाल किया और मुझे कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखे और मैंने बहुत से लोगों को पूछा तो उन्होंने यही बताया कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते।
अगर आपकी आंखें ठीक ठाक है तभी आप इसका इस्तेमाल करें मेरा मतलब है कि अगर आपकी आंखें का ऑपरेशन हुआ हो या फिर आंखों से जुड़ा आपका कोई इलाज चल रहा हो, तो आपको इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इस कारण से आपको इसके साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। इसका उपयोग केवल तभी करें जब आपको नॉर्मल बीमारी हो।
पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप का इस्तेमाल किसे नहीं करना चाहिए?
- अगर किसी इंसान की आंखें ज्यादा ही डैमेज हो चुकी हो उसे इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- अगर किसी व्यक्ति की आंखों का ऑपरेशन किया गया हो तो उसे भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- चोट लगे हुई आंखों में उसे नहीं डालना चाहिए
- छोटे बच्चों की आंखों में ऐसे नहीं डालना चाहिए।
- इसका उपयोग 10 साल से ज्यादा उम्र के किसी भी व्यक्ति पर करना चाहिए।
- अगर हो सके तो इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर की भी सलाह ले लेनी चाहिए।
पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप को बनाने में कौन सी औषधियों का उपयोग किया गया ?
इसको बनाने में 20 से ज्यादा प्राकृतिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। जिनका हमारे शरीर पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता।
इन सभी के साथ-साथ इसमें ग्लिसरीनबैश मटेरियल भी मिलाया गया है और बेंजालकोनियम क्लोराइड मिलाया गया है जो कि एक प्रिजर्वेटिव है, जो इसे लंबे समय तक अच्छा बनाए रखता है और यह बिल्कुल ही सेफ है।
पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप का इस्तेमाल कैसे करें? | Saumya Eye Drop Use In Hindi
पतंजलि की ओर से कहा गया है कि सौम्या आई ड्रॉप का इस्तेमाल दिन में तीन से चार बार करना चाहिए और एक बार में आपको अपनी आंख में कम से कम दो से तीन बोल बूंद डालना चाहिए।
इसका उपयोग कभी भी पैकेजिंग की तारीख से 24 महीनों की तारीख तक इस्तेमाल करना चाहिए यानी कि इसकी एक्सपायरी डेट 2 साल की होती है अगर इससे अधिक समय हो जाता है तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इसका ढक्कन खोलने के बाद इसको एक ही महीने के अंदर अंदर में खत्म करना होता है, अगर एक बार में इस बोतल की सील खोल दी है तो यह 1 महीने के बाद खराब होने लगती है क्योंकि यह खुली हवा में 1 महीने से ज्यादा समय में खराब हो सकती है और इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं इसलिए इसका पूरा इस्तेमाल एक महीने में कर लेना चाहिए।
पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप के बारे में लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्न -
- क्या पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से चश्मा हटाया जा सकता है?
- पतंजलि सौम्या आई ड्रॉप का कलर क्या है?
आपने जाना
हम आशा करते हैं कि आपने सौम्या आई ड्रॉप के बारे में एक एक चीज जान लिया है अगर Saumya Eye Drop से जुड़े और भी कोई प्रश्न हो तो कमेंट में हमें बताएं हम आपका सवालों का जवाब जरूर देंगे और इसके अलावा और भी कोई प्रश्न है तो कमेंट में लिखें उसके बारे में भी हम आपको जानकारी देंगे।
यहां पर आपने Saumya eye drop ke fayde aur nuksan के बारे मेंं आपको पढ़ने में कठिनाई हुई हो तो कमेंट करें। हमारे राइटिंग स्किल को और भी अच्छा करेंगे।


0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box.